Site icon Grand Gumber News

गणपति बप्पा को भावभीनी विदाई, छठ घाट से अरपा नदी तक गूंजे जयकारे,नियमों का पालन करते हुए भक्तों ने किया विसर्जन, उमड़ा उत्साह और आस्था का सैलाब…

बिलासपुर :- गणेश उत्सव की धूमधाम के बीच अब बप्पा को विदा करने का समय आ गया है। शासन–प्रशासन के गाइडलाइन का पालन करते हुए शहर से लेकर गली–मोहल्लों तक घर–घर विराजे गणपति बप्पा का विसर्जन शुरू हो गया है। तोरवा बस्ती सहित कई इलाकों में भक्तों ने छठ घाट पर बप्पा को नम आंखों से विदा किया।सुबह से ही अरपा नदी, छठ घाट और जिले भर के अन्य तालाबों में विसर्जन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।हर जगह उत्साह और भक्ति का अद्भुत संगम दिखाई दिया।भक्तों ने विधि–विधान के साथ पूजा–अर्चना कर जयकारों के बीच बप्पा को विदाई दी।गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस जल्दी आना के जयघोष से पूरा माहौल गूंज उठा। भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति भाव से गणपति जी को अंतिम विदाई दी और आस्था के इस पर्व को उल्लास के साथ समापन की ओर बढ़ाया।

Exit mobile version