Site icon Grand Gumber News

गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से गूंज उठा नगर, विसर्जन यात्रा में उमड़ा जनसैलाब ,एकता गणेश उत्सव समिति ने किया बप्पा का भव्य विसर्जन, भक्तों ने मांगा आशीर्वाद…

बिलासपुर– भारतीय नगर में गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर स्थापित गणेश प्रतिमाओं का अनंत चतुर्दशी के दिन विधिवत विसर्जन किया गया। इस क्रम में एकता गणेश उत्सव समिति द्वारा स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा का भी भव्य विसर्जन समारोह आयोजित किया गया। समिति के सदस्यों और स्थानीय श्रद्धालुओं ने उत्साह एवं श्रद्धा के साथ “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारों के बीच बप्पा को विदाई दी।ग्यारह दिनों तक गणपति बप्पा श्रद्धालुओं के बीच विराजमान रहे और भक्तों ने भक्ति-भाव से पूजा, आरती और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। विसर्जन यात्रा के दौरान नगर में भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला। डोल-नगाड़ों की गूंज और रंग-बिरंगे गुलाल से सजे माहौल में भक्तों ने नाचते-गाते बप्पा को विदा किया।एकता गणेश उत्सव समिति हर वर्ष गणेश चतुर्थी पर भव्य आयोजन करती है जिसमें स्थानीय नागरिकों की भागीदारी देखने को मिलती है। इस वर्ष भी समिति ने सामाजिक एकता और धार्मिक समरसता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। समिति के सदस्यों ने कहा कि भगवान गणेश से नगरवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की गई है।गणेश विसर्जन के साथ ही लोगों ने बप्पा से अगले वर्ष पुनः आने का आग्रह किया और उन्हें स्नेहपूर्वक विदा किया।

Exit mobile version