Site icon Grand Gumber News

गणेश नगर में सीसी रोड निर्माण का भूमि पूजन, महापौर ने दिए नाली सफाई के सख्त निर्देश

शहर के विकास कार्यों को गति देते हुए माननीय महापौर ने आज जोन क्रमांक 6 के वार्ड 46, गणेश नगर में नए सीसी रोड निर्माण का भूमि पूजन किया। लंबे समय से सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण आम नागरिकों को आवाजाही में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए नई सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे क्षेत्रवासियों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

इसके अलावा महापौर ने जोन क्र. 6 के वार्ड 46 में निरीक्षण के दौरान नाली के पास जमा कचरे की स्थिति देखी। उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए जोन के इंजीनियर को स्पष्ट निर्देश दिए कि पूरे नाली मार्ग की सफाई आज ही पूर्ण कराई जाए तथा भविष्य में स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखा जाए। महापौर ने कहा कि साफ-सफाई में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जोन अध्यक्ष श्रीनू राव, वार्ड पार्षद इब्राहिम खान सहित क्षेत्र के नागरिक मौजूद रहे।

Exit mobile version