Site icon Grand Gumber News

गणेश नगर स्कूल बना खतरा, छज्जे टूटे,हादसे का डर,साढ़े तीन सौ बच्चों की पढ़ाई दांव पर, नया भवन बनाने की मांग तेज…..

बिलासपुर :- गणेश नगर वार्ड 46 स्थित शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला की स्थिति बेहद जर्जर हो चुकी है। यह स्कूल न केवल पुराना है बल्कि आस्था का केंद्र भी रहा है, जहां प्राइमरी से मिडिल तक करीब साढ़े तीन सौ विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। भवन की हालत ऐसी हो गई है कि छज्जे टूटे हुए हैं और दीवारों में दरारें साफ दिख रही हैं।स्थानीय लोगों और अभिभावकों का कहना है कि अब तक कई बार हादसे होते-होते टल चुके हैं, लेकिन यह स्थिति लंबे समय तक नहीं चल सकती। भवन की कमजोरी बच्चों की जान पर भारी पड़ सकती है। रेलवे विभाग ने भी नोटिस जारी कर इसे खतरनाक घोषित किया है।वार्ड क्रमांक 46 के पार्षद इब्राहिम खान ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर स्पष्ट कहा है कि पिछले कार्यकाल से लेकर अब तक कई काम अधूरे रह गए हैं। स्कूल का आधा हिस्सा रेलवे क्षेत्र से जुड़ा है, जिससे लगातार नोटिस और परेशानियां आती रहती हैं। बार-बार मांग के बावजूद जर्जर भवन को नहीं तोड़ा गया और बच्चों की पढ़ाई संकट में है।पार्षद ने प्रशासन और शिक्षा विभाग से आग्रह किया है कि अब और देरी न की जाए। पुराने भवन को तुरंत तोड़कर नया भवन बनाया जाए, ताकि बच्चे सुरक्षित वातावरण में पढ़ सकें और अच्छी शिक्षा हासिल कर सकें। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि इस ओर जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो किसी दिन बड़ा हादसा सामने आ सकता है।

Exit mobile version