Site icon Grand Gumber News

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियां पूरी, पुलिस-प्रशासन ने कसी कमर निगरानी बदमाशों पर सख्ती, जिलेभर में जारी वाहन व हथियार चेकिंग…

बिलासपुर :- बिलासपुर जिले में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नगर निगम की ओर से बिजली व्यवस्था सहित अन्य इंतजाम किए गए हैं। इस बार मछलीघर क्षेत्र में निर्माण कार्य चलने की वजह से बड़ी प्रतिमाओं का विसर्जन वहां संभव नहीं होगा। ऐसे में प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था की है ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।पुलिस बल को विसर्जन मार्ग पर तैनात किया गया है।पूरे रास्ते में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का ध्यान रखते हुए अतिरिक्त जवानों की ड्यूटी लगाई गई है, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। पुलिस अधीक्षक बर्मन के निर्देश पर जिलेभर में लगातार निगरानी की जा रही है।सुरक्षा के मद्देनज़र निगरानी बदमाशों और असामाजिक तत्वों की जांच भी तेज कर दी गई है। वाहन चेकिंग के साथ-साथ संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है। हथियार या आपत्तिजनक सामान मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है।शनिवार और रविवार को पुलिस ने जिलेभर में गुंडा-बदमाशों को थानों में बुलाकर सख्त हिदायत दी और उनकी गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए। एडिशनल एसपी राजेन्द्र जायसवाल ने बताया कि पुलिस का फोकस शांति, सुरक्षा और सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने पर है।

Exit mobile version