Site icon Grand Gumber News

गणेश विसर्जन पर सख्त निर्देश: एसएसपी ने समितियों को किया अलर्ट,साउंड सिस्टम, नशाखोरी व यातायात अवरोध पर रोक, वालंटियर अनिवार्य…

बिलासपुर :- बिलासपुर यातायात पुलिस ने गणेश उत्सव समितियों की बैठक लेकर शांतिपूर्ण विसर्जन हेतु दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी रजनेश सिंह ने समितियों को यातायात नियमों, वालंटियर नियुक्ति और साउंड सिस्टम का पालन सुनिश्चित करने की हिदायत दी।बैठक में कहा गया कि डीजे पर तेज आवाज, फूहड़ गीत, नशाखोरी और असामाजिक तत्वों की मौजूदगी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्धारित मार्ग व समय का पालन अनिवार्य होगा तथा समितियों को सुरक्षा, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था में सक्रिय सहयोग करने की अपील की गई।

Exit mobile version