
बिलासपुर :- सीपत पुलिस ने 06 सितंबर 2025 को गणेश विसर्जन के दौरान माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन कर तेज आवाज़ में डीजे बजाने पर कार्रवाई की।आरोपी राम कुमार पोर्ते निवासी ग्राम बिटकुला थाना सीपत अपने पीकअप वाहन को मॉडिफाई कर डीजे बॉक्स लगाकर ध्वनि विस्तारक यंत्र चला रहा था।मौके पर अनुमति पत्र न होने और शराब के नशे में वाहन चलाते पाए जाने पर पुलिस ने वाहन व डीजे साउंड सिस्टम जब्त किया।आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ कोलाहल अधिनियम 1985 की धारा और एमव्ही एक्ट की धाराओं एवं 185 के तहत कार्यवाही कर मामला न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।




