बिलासपुर- गोविंद नगर सिरगिट्टी में एकता गणेश उत्सव पूजा समिति द्वारा गणेश पूजा का आयोजन पूरे श्रद्धा भाव और विधि-विधान के साथ किया गया। गणेश विसर्जन शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जो गोविंद नगर से प्रारंभ होकर बनाथ चौक, तारबहार रेल फाटक होते हुए राजकिशोर नगर छठ घाट तक पहुँची, जहाँ गणेश प्रतिमा का विधिवत विसर्जन किया गया।शोभायात्रा में ढोल-ताशों की गूंज और छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध करमा नृत्य ने समां बाँध दिया। विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं 50 महिलाएं, जिन्होंने लाल रंग की पारंपरिक छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में करमा गीतों पर नृत्य करते हुए सहभागिता की। इनकी सुंदर प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।विसर्जन यात्रा में क्षेत्रवासियों सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल हुए।
