Site icon Grand Gumber News

गरियाबंद में वन्यजीव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ देवभोग पुलिस ने ज़िंदा सालखपरी समेत तीन तस्कर दबोचे

गरियाबंद जिले की देवभोग पुलिस और साइबर टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए वन्यजीव तस्करी के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। ओडिशा से आ रहे दो वाहनों की तलाशी में पुलिस ने ज़िंदा सालखपरी और उसकी स्केल्स बरामद की हैं।गिरफ्तार आरोपियों में भवतोष पात्र, गोरे बारिक और कौशल नागेश शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी पैंगोलिन को बेचने की फिराक में थे। कार्रवाई खुटगांव अंतरराज्यीय चेकपोस्ट पर की गई।संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार, पैंगोलिन दुनिया का सबसे अधिक तस्करी किया जाने वाला जीव है। गरियाबंद पुलिस की इस कार्रवाई से न केवल एक दुर्लभ प्रजाति की जान बची, बल्कि अंतरराज्यीय वन्यजीव तस्करी नेटवर्क को भी बड़ा झटका लगा।

Exit mobile version