
जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत मुड़पार गांव के निवासी सोहन लाल साहू एक गरीब बढ़ई हैं और अपने हाथ के हुनर से लकड़ी के दरवाजे-खिड़की, चौखट और फर्नीचर बनाकर अपने परिवार का पेट पालते हैं सोहन लाल के अनुसार, जांजगीर-चांपा निवासी व्यक्ति ने उनसे लकड़ी का चौखट बनवाने का ऑर्डर दिया, जिसकी कीमत हजारों रुपये थी।

मेहनत और लागत लगाकर जब सोहन चौखट बनाकर व्यक्ति के घर पहुँचे, तो व्यक्ति ने उसमें खामियां निकालनी शुरू कर दी जब सोहन लाल ने चौखट वापस ले जाने की कोशिश की तो गरीब बढ़ई को डराया गया।जिससे वह शाहम गया।और चौखट को बिना राशि के दे दिया। इस पूरे मामले की शिकायत अब सोहन लाल ने पामगढ़ थाने में की है, अब देखना होगा कि प्रशासन इस गरीब बढ़ई को कब न्याय दिला पाता है।




