Site icon Grand Gumber News

गर्मी आते ही देवरीखुर्द में पानी की समस्या शुरू, अमृत मिशन योजना कार्य से पुरानी पाइपलाइन को नुकसान, पानी लीकेज और पानी की गुणवत्ता प्रभावित।

गर्मियां शुरू होते ही पानी की किल्लत भी सामने आने लगी है। बिलासपुर के देवरीखुर्द इलाके में बने अटल आवास में पानी की गंभीर समस्या देखने को मिली है। इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों का कहना है कि अपनी समस्या की शिकायत वह बारंबार पार्षद के पास लेकर जा चुके हैं लेकिन कोई इस ओर ध्यान नहीं देता। दरअसल शहर भर में अमृत मिशन के जरिए घर-घर में पानी पहुंचाने की योजना पर काम किया जा रहा है। खुटाघाट से पानी पाइप के जरिए लाकर घर-घर पहुंचने की इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए पाइप बिछाने का कार्य लंबे समय से जारी है।

जगह-जगह पाइप बिछाने के लिए जेसीबी से किए गड्ढे करने के दौरान घर-घर पानी पहुंचाने वाली पुरानी पाइप लाइनों को नुकसान पहुंचाने और उनके क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद कहीं जा रही है। इस कारण कई इलाकों में या तो पानी पहुंच ही नहीं रहा है या फिर लीकेज इतना ज्यादा हो रहा है कि पानी बहुत कम मात्रा में ही घरों में पहुंच पाता है। पाइपलाइन में लीकेज होने की वजह से पानी की गुणवत्ता पर भी असर पड़ा है पानी की कमी की समस्या के साथ लोगों को दूषित पानी की समस्या भी झेलनी पड़ रही है। इस भीषण गर्मी के दौरान देवरी खुर्द अटल आवास के लोग बूंद बूंद पानी के लिए मोहताज हो गए हैं।

Exit mobile version