Site icon Grand Gumber News

गर्मी के आते ही बर्फ का गोला लोगों को कुछ राहत देती है; वहीं क्वॉलिटी को लेकर लोगों में संशय अक्सर बना रहता है।

जैसे जैसे गर्मी का मौसम अपनी तपिश बढ़ा रहा है वैसे वैसे गर्मी से राहत दिलाने वाले ठंडे पेय पदार्थों की मांग भी बाज़ार में बढ़ती जा रही है। बच्चों और युवाओं को रंगीन मीठे बर्फ के गोले खूब पसन्द आते हैं। रेल्वे क्षेत्र में बर्फ गोले की ये बारहमासी दुकान शहर के गोला प्रेमियों की पहली पसन्द कही जाती है।

लोगों का कहना है कि यहा जैसा स्वादिष्ट गोला पूरे बिलासपुर में नहीं मिलता। अगर बात इसकी कीमत की करे तो बहुत कम दाम में अच्छी क्वालिटी यहां देखी जा सकती है। इसके संचालक बताते हैं कि वे अपने यहां साफ़ सफ़ाई का खास ख्याल रखते हैं। वे बताते हैं कि उनके कई ग्राहक कई वर्षों से नियमित रूप से उनके यहां आते हैं। बिलासपुर वासियों की गर्मियों की पहली पसंद यहां के गोले है, बहुत दूर दूर से लोग यहां का गोला खाने आते हैं।

Exit mobile version