Site icon Grand Gumber News

गर्मी के मौसम आते ही जिला अस्पताल और सिम्स में बढ़ी मौसमी बीमारियों से ग्रसित मरीजों को संख्या।

मौसम में हो रहे परिवर्तन की वजह से जिला अस्पताल और सिम्स में मरीजों की संख्या बढ़ गयी है। अगर बात करें ओपीडी की तो सिम्स में जहां 1400 मरीजों की संख्या तो जिला अस्पताल की ओपीडी संख्या में 800 के पार पहुंच रही है। आलम ये है कि पिछले कुछ दिनों से मौसम में हो रहे परिवर्तन की वजह से इतने बड़े संख्या में मरीजों के अस्पताल पहुंचने से डॉक्टरों के पसीने छूट जा रहे हैं।

चिकित्सकों की माने तो अधिकांश मरीजों में वायरल फीवर, उल्टी, दस्त, सर्दी और खांसी की शिकायत पायी जा रही है तो वहीं उम्रदराज मरीजों में बदन दर्द और सामान्य बुखार की शिकायत हैं।जरूरत अनुसार मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया जाता है अन्यथा सामान्य को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया जाता है। इसके साथ ही जानकारी मिली कि स्लम क्षेत्रों से नगर निगम द्वारा पानी के सैम्पल भी लिए जा रहे हैं ताकि उनके बीमार पड़ने के वास्तविकता कारण की सही जानकारी मिल सके।

Exit mobile version