Site icon Grand Gumber News

गर्मी चरम पर, बिजली गायब बिलासपुर में जनता का फूटा गुस्सा! बिना बिजली, बिना राहत: बिलासपुर में आक्रोशित लोगों ने घेरा बिजली विभाग

बिलासपुर में भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से शहरवासियों का गुस्सा फूट पड़ा है। तापमान 41 डिग्री के पार जा चुका है। और ऐसे में बार-बार बिजली गुल होने से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। भीषण गर्मी में पंखे और कूलर भी जवाब दे चुके हैं, जिससे बच्चों और बुजुर्गों की हालत सबसे ज्यादा खराब हो रही है। शहर के कई इलाकों में लगातार 4 से 6 घंटे तक बिजली नहीं होने से नाराज़ लोग गुरुवार दोपहर बिजली विभाग के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर ऑफिस पहुंच गए। बड़ी संख्या में लोगों ने दफ्तर का घेराव कर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और बिना सूचना के हो रही बिजली कटौती पर नाराज़गी जताई है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि प्रशासन और बिजली विभाग पूरी तरह से उदासीन बना हुआ है। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। शहर में इस समय हालात यह हैं कि दिन और रात दोनों समय बिजली कटौती हो रही है, जिससे गर्मी के साथ-साथ लोगों का धैर्य भी जवाब दे रहा है।

Exit mobile version