Site icon Grand Gumber News

गर्मी में बिलासपुर गौ सेवा धाम ने जगह-जगह मटके और सिकोरा का किया वितरण

गर्मी की तपिश की वजह से इन दोनों जगह-जगह पानी की समस्या उत्पन्न होने लगी है खासतौर पर नदी और तालाबों में पानी सूख जाने की वजह से पशु पक्षियों को पानी की समस्या होती है इसे देखते हुए बिलासपुर गौ सेवा धाम ने अभिनव पहल की है उनके द्वारा शहर के अस्पताल के बाहर जहां पानी के मटके उपलब्ध कराकर यहां आने वाले लोगों को पीने का पानी उपलब्ध कराया जा रहा है तो वहीं सिकोरा के माध्यम से पशु पक्षियों को भी गर्मी के दिनों में प्यास बुझाने के लिए पानी उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है जिसके तहत रविवार को पशु चिकित्सालय प्रांगण में बड़ी संख्या में सिकोरा का वितरण किया

इस मौके पर घरों के बाहर पेड़ों में जगह-जगह सिकोरा में पानी भरा जाएगा जिससे पशु पक्षियों को इस भीषण गर्मी में पानी उपलब्ध हो सके इसके अलावा घरों के बाहर और खाली स्थान पर पशुओं के लिए पीने का पानी भी उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि वह इस भीषण गर्मी में उन्हें पानी के लिए परेशान ना होना पड़े। पिछले कई वर्षों से इसी तरह बिलासपुर गौ सेवा धाम गर्मी के दिनों में पशु पक्षियों के लिए शहर में पानी उपलब्ध करता है

Exit mobile version