Site icon Grand Gumber News

गलतफहमी के चलते विवाद ऐसे बढ़ा की दो भाईयों ने अपने पड़ोसी के सिर कर दी कुल्हारी से वार, आरोपी गिरफ्तार।

चिल्हाटी धनुहार पारा में रहने वाले राजकुमार और शकुंतला पाटले के बच्चे ठीक से पढ़ाई नहीं करते, इसी से नाराज राजकुमार पाटले अपने घर की छत पर खड़ा होकर बच्चों को गालियां दे रहा था, लेकिन पड़ोसी छबिलाल केवट और त्रिदेव केवट को लगा कि राजकुमार उन्हें गाली दे रहा है, जिससे नाराज होकर दोनों हाथ में कुल्हाड़ी लेकर राजकुमार पाटले को मारने पहुंच गए। विवाद के दौरान इन लोगों ने राजकुमार के सर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी रिपोर्ट मोपका चौकी में की गई, इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। इस मामले में पुलिस ने धनुहार पारा चिल्हाटी सरकंडा निवासी 24 वर्षीय छबिलाल केवट और उसके भाई 21 वर्षीय त्रिदेव केवट को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है।

Exit mobile version