Site icon Grand Gumber News

गले पर टंगिया से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार अजीत को गाली देने से रोका तो भाई ने लिया बदला, रायपुर रेफर युवक की हालत गंभीर

कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम जलसो में शुक्रवार देर रात एक युवक पर टंगिया से गले पर जानलेवा हमला किया गया। आरोपी दुर्गा प्रसाद सूर्यवंशी को पुलिस ने शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है।घायल युवक कलिंग सूर्यवंशी की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसे पहले सिम्स लाया गया था और फिर रायपुर के बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया गया।घटना शुक्रवार की देर रात की बताई जा रही है,,जब कलिंग सूर्यवंशी अपने घर पर था। पड़ोसी अजीत सूर्यवंशी शराब पीकर गाली-गलौच कर रहा था, जिसे कलिंग ने मना किया। इसी बात से नाराज़ होकर अजीत का भाई दुर्गा प्रसाद टंगिया लेकर पहुंचा और कलिंग के गले पर वार कर दिया।चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग जमा हुए और घायल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। गले पर गहरा जख्म होने के कारण हालत गंभीर बनी हुई है।कोनी थाना प्रभारी की निगरानी में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी दुर्गा प्रसाद को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया है।उसके खिलाफ आईपीसी 307 एवं बीएनएस की धारा 109 के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।

Exit mobile version