
सक्ती पुलिस को मुखबीर की सूचना मिली कि स्कुटी वाहन में दो व्यक्ति गांजा लेकर रायगढ तरफ से सक्ती की ओर आ रहा है।जिसके बाद पुलिस ने मसनिया चौक नेशनल हाईवे रोड पंहुचकर घेराबंदी किया। जो कुछ देर बाद मुखबीर द्वारा बताये अनुसार एक बिना नंबर का टीव्हीएस जुपिटर स्कुटी में बैठे दो ब्यक्ति रायगढ तरफ से आते दिखाई दिये, जिन्हे घेराबंदी कर रोका गया, उक्त वाहन पर जिसमे दो ब्यक्ति सवार थे, जिनसे नाम व पता पूछने पर गुलाब देंवांगन सक्ती और उत्तम श्रीवास लैलुगा जिला रायगढ होना बताया। पूछताछ पर गुलाब देवांगन द्वारा स्कुटी के पीछे बैठे उत्तम श्रीवास निवासी लैलुगा से गांजा खरीदकर बिक्री करने लाना तथा घर तक छोडने साथ में आना बताया गया। मौके पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।




