
जांजगीर-चांपा—जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में थाना अकलतरा पुलिस व रेलवे पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया। उपनिरीक्षक के.के. साहू को मुखबिर से सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन अकलतरा के पास दो व्यक्ति मादक पदार्थ गांजा के साथ मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस ने त्वरित रेड की कार्रवाई की। मौके पर दो संदिग्ध व्यक्ति सूटकेस व बैग के साथ मिले, जिनसे पूछताछ पर उन्होंने अपना नाम नेपाल सिंह एवं प्रदीप सिंह मध्यप्रदेश निवासी बताया। तलाशी लेने पर उनके पास से कुल 20 किलो 820 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी बाजार कीमत लगभग ₹4,20,000 आँकी गई।आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया, जहां उनके खिलाफ धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।




