Site icon Grand Gumber News

गांधी चौक रोड पर स्टंटबाजी पड़ी भारी, सिटी कोतवाली पुलिस की सख्त कार्रवाई आई-20 कार जप्त, चालक का लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया शुरू

थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने गांधी चौक रोड पर सार्वजनिक मार्ग में खतरनाक स्टंट करने वाले युवकों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सफेद रंग की हुंडई आई-20 कार में सवार युवक खिड़कियों पर बैठकर जानलेवा स्टंट करते नजर आए, जिससे आमजन की जान को गंभीर खतरा उत्पन्न हुआ। वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया।जांच में सामने आया कि कार को हर्षवर्धन सिंह लापरवाहीपूर्वक चला रहा था,जबकि वंश सक्तेल, कुनाल साहू एवं शाहरूख इरानी स्टंट कर रहे थे। पुलिस ने बीएनएस तथा धारा 184, 189 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वाहन को जप्त किया है। साथ ही आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है एवं वाहन चालक के ड्राइविंग लाइसेंस को निलंबित करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

Exit mobile version