Site icon Grand Gumber News

गांधी जयंती कैप्चर पर स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन, बिल्हा विधायक और महापौर ने किया स्वच्छता कर्मियों का सम्मान

स्वछता ही सेवा गाँधी जयंती के अवसर पर तिफरा सब्जी मार्केट मे 17 सितम्बर से चल रही,सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में गुरुवार को स्वच्छता दीदी का सम्मान और एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक महापौर पूजा विधानी उपस्थित रही । इस मौके पर विधायक और महापौर ने नगर निगम क्षेत्र में सफाई करने वाले सफाई कर्मियों का सम्मान करते हुए स्वच्छता को लेकर लगातार उनके द्वारा किए जा रहे प्रयासों को सराहा सम्मान करते हुए

अतिथियों ने कहा कि आज बिलासपुर को जो देश भर में सम्मान मिल रहा है वह इन्हीं स्वच्छता कर्मियों की बदौलत है और आज उनका सम्मान कर उन्हें भी काफी गौरव महसूस हो रहा है गांधी जयंती के अवसर पर कुछ वर्षों पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता सेवा शुरू की थी लिहाजा उसके बाद से स्वच्छता को लेकर लगातार प्रयास हुए और आज स्वच्छ भारत की जो परिकल्पना की गई थी वह लगभग साकार होता नजर आ रहा है स्वच्छता कार्यक्रम में एम आई सी सदस्य सहित स्वच्छता कर्मी उपस्थित रहे।

Exit mobile version