Site icon Grand Gumber News

गांव चलो, घर चलो अभियान के तहत ग्राम परसदा में जनसंपर्क, हितग्राहियों से संवाद…

गांव चलो, घर चलो अभियान के तहत आज बिल्हा विधानसभा के ग्राम परसदा में जनसंपर्क करते हुए स्थानीय नागरिकों से भेंट की गई। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। साथ ही योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों से संवाद कर उनके अनुभव और समस्याएं भी सुनी गईं। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने योजनाओं से मिले लाभ साझा किए और कुछ ने अपनी चुनौतियों को भी सामने रखा। जनप्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया कि सरकार तक उनकी बात पहुंचाई जाएगी और समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से होगा। अभियान को केवल संपर्क का माध्यम न मानते हुए इसे सेवा, संवाद और समर्पण का संकल्प बताया गया। उद्देश्य यह बताया गया कि भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और गांव-गांव तक विकास की सीधी अनुभूति हो सके।

Exit mobile version