Site icon Grand Gumber News

गाज की चपेट में आकर ठेकेदार की मौत,बाइक से लौटते वक्त आसमानी बिजली गिरने से हादसा…

बिलासपुर:- कोनी थाना क्षेत्र में मकान निर्माण का काम करने वाले ठेकेदार संतोष सुवंशा की गाज की चपेट में आकर मौत हो गई। वे बिरकोना से काम खत्म कर बाइक से लौट रहे थे, तभी तेज आंधी-तूफान व बारिश के बीच उन पर आसमानी बिजली गिर गई।हादसे में संतोष बाइक समेत गिरकर झुलस गए। मजदूरों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजन उन्हें इलाज के लिए सिम्स अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।

Exit mobile version