Site icon Grand Gumber News

गाड़ी खड़ा करने के विवाद पर सहायक प्राध्यापक पर नुकीले चीज से हमला,पुलिस ने शिकायत की दर्ज, मामले की जांचजारी

रास्ते में खड़ी गाड़ी हटाने को कहने पर युवक ने असिस्टेंट प्रोफेसर पर नुकीली वस्तु से हमला कर दिया। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है। कालिका नगर निवासी डॉ कपिल काटले डीपी विप्र कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। उनके मोहल्ले में रहने वाला कुणाल सेंड्रे रोज रास्ते पर अपनी बाइक खड़ी कर ब्लॉक कर देता है। डॉ. कपिल काटले कुणाल को मना करने गए थे। लेकिन, कुणाल ने असिस्टेंट प्रोफेसर से गाली गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। इस बीच कुणाल ने उन पर नुकीली वस्तु से हमला कर दिया। घटना में असिस्टेंट प्रोफेसर के बांए हाथ, पीठ, दांए कंधे में चोट आई है। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज किया है।

Exit mobile version