Site icon Grand Gumber News

गिधौरी पुलिस ने मेटाडोर दुर्घटना में फंसे चालक और उसके पुत्र को सुरक्षित निकाला, दो आरक्षकों को सम्मानित

जिला भाटापारा बलौदा बाजार में के थाना गिधौरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरपाली में रात के समय मेटाडोर वाहन दुर्घटना में फंसे चालक और उसके पुत्र को सुरक्षित बाहर निकालने वाले दो आरक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है ।घटना 3 जनवरी की है। रात करीब 3:00 बजे ग्राम बर पाली के पास एक स्वराज माजदा मेटाडोर दुर्घटनाग्रस्त होकर अनियंत्रित होते हुए सड़क किनारे एक मकान में घुस गया।

वह मकान भारी पत्थरों से बना हुआ था। दुर्घटना के बाद मकान के पत्थर मेटाडोर वाहन चालक के केबिन में आकर गिर गए, जिससे वाहन के अंदर बैठे चालक डिग्रेथ निषाद और उनका 14 वर्षीय पुत्र अंदर ही फंस गए। सूचना के बाद तत्काल गिधौरी पुलिस ग्राम बरपाली पहुंची। इस दौरान टीम में शामिल आरक्षक सुजीत तंबोली और अमित राय ने सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए वजनी पत्थरो को हटाया और फिर मेटाडोर के केबिन के अंदर फंसे चालक और उसके बेटे को सुरक्षित बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया ।जिसकी सराहना करते हुए एसपी ने दोनों को प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया है।

Exit mobile version