Site icon Grand Gumber News

गिरधर विहार कॉलोनी के अंदर जाने वाले रास्ते में लोहे की पाइप लगाने से रहवासी परेशान, आपातकालीन स्थिति में आवाजाही होती है बाधित।

उसलापुर रेलवे स्टेशन के कुछ दूर आगे गिरधर विहार कॉलोनी स्थित है। जहां 100 से अधिक परिवार निवासरत है। गिरधर विहार कॉलोनी के अंदर जाने वाले रास्ते पर बड़ी गाड़ियो की आवाजाही रोकने के लिए लोहे के पाइप लगा दिए गए हैं। जिससे वहां के निवासी खासे परेशान है। गिरधर विहार में रहने वाले राजेश शर्मा ने बताया कि इस तरह कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर पाइप लगा देने से आपातकाल में एंबुलेंस फायर ब्रिगेड कॉलोनी के अंदर नहीं आ सकेंगे। इसके साथ ही रोजाना स्कूल जाने वाले बच्चों की स्कूल बसें कॉलोनी के अंदर नहीं आ पा रही है। जिस वजह से उसलापुर स्टेशन तक ही बस आती है। उसके बाद बच्चों को लेने वहां जाना पड़ता है। कई बार कॉलोनी वासियों के द्वारा पाइप हटाया भी गया है। बावजूद इसके पाइप को दोबारा से वहां लगा दिया जाता है। कॉलोनी वासियों ने विवाद की स्थिति ना हो इसलिए पाइप हटाने के लिए प्रशासन से मांग की है।

इसके साथ ही गिरधर विहार कॉलोनी के लोग नाली की सफाई, स्ट्रीट लाइट और कूड़ा गाड़ी भी कॉलोनी में नहीं आने की समस्या से जूझ रहे हैं। यहां पर नगर निगम की सुविधा से कॉलोनी वासी वंचित है। वर्तमान में कॉलोनी वाशी खुद ही समिति बनाकर चंदा इकट्ठा कर कॉलोनी से संबंधित समस्याओं को दूर करने का प्रयास करते हैं। जिसको लेकर उन्होंने अपनी नाराजगी व्यक्त की है और नगर निगम की सुविधा कॉलोनी में उपलब्ध कराने की मांग की है।

Exit mobile version