Site icon Grand Gumber News

गिरौदपुरी मंदिर परिसर में भीषण आग, 10 दुकानें चपेट में पुलिस व स्थानीय लोगों की तत्परता से बड़ा हादसा टला

गिरौदपुरी मंदिर परिसर के पास ट्रांसफार्मर में लगी आग ने विकराल रूप लेकर करीब 10 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया, लेकिन चौकी गिरौदपुरी पुलिस और स्थानीय लोगों की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया।

फायर ब्रिगेड पहुंचने से पहले ही पुलिस टीम ने बाल्टियों आदि से आग बुझाने का काम शुरू कर दिया, जिससे आग मंदिर तक फैलने से बच गई। प्रारंभिक कारण ट्रांसफार्मर में बंदर के कूदने से आग लगना बताया जा रहा है, वहीं नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Exit mobile version