27.3 C
Bilāspur
Monday, February 23, 2026
spot_img

गिरौधपुरी मेले के प्रथम दिवस श्रद्धालुओं का जत्था रवाना तारबाहर से दो बसों को हरी झंडी

गिरौधपुरी मेले के प्रथम दिवस वार्ड क्रमांक 29 तारबाहर से श्रद्धालुओं का जत्था गुरु दर्शन के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालुओं को लेकर दो बसें पवित्र तीर्थ स्थल के लिए प्रस्थान कीं।यह धार्मिक यात्रा नगर विधायक अमर अग्रवाल और महापौर पूजा विधानी के सहयोग से आयोजित की गई, जिसे लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा।

जोन क्रमांक 4 के अध्यक्ष गणेश रजक ने बसों को हरी झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं को रवाना किया और सभी की मंगलमय यात्रा की कामना की।इस अवसर पर मनीष गुप्ता, अयोध्या डहरिया, डीएन जी, अजय रजक, गीता धीरहे, तेजराम रात्रे, अभिषेक राज, सुनीता राज, नीरज निर्मलकर, ममता मिश्रा, कल्पना जी और संध्या चौधरी सहित वार्ड के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षित यात्रा और सफल गुरु दर्शन की कामना करते हुए इसे श्रद्धा और आस्था का उत्सव बताया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles