
बिलासपुर। शहर के परिजात कॉलोनी में गजानन मंदिर और आई तुलजा भवानी मंदिर में गुड़ी पड़वा के अवसर पर महाराष्ट्र समाज द्वारा पारंपरिक उत्साह के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस मौके पर मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया और सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई।

इसके बाद गुड़ी की स्थापना कर नए वर्ष के स्वागत की परंपरा निभाई गई। समाज के लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर सांस्कृतिक रंग भी बिखेरा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और उत्सवमय हो गया। इस अवसर पर महिलाओं ने विशेष रूप से भागीदारी निभाई और पारंपरिक व्यंजन तैयार कर प्रसाद के रूप में वितरण किया।

बच्चों और युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया। महाराष्ट्र समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि गुड़ी पड़वा उनके लिए नववर्ष का प्रतीक है। जिसे हर साल हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए सुख-समृद्धि की कामना की।एंबिएंस प्रियंका सिंह




