Site icon Grand Gumber News

गुप्ता स्वीट्स संचालक पर हमले का फरार आरोपी गिरफ्तार ₹5000 लूट मामले में भाटापारा पुलिस की कार्रवाई

भाटापारा शहर में गुप्ता स्वीट्स के संचालक सुनील गुप्ता पर मारपीट व लूट के मामले में फरार आरोपी अरुण वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 23 अक्टूबर की रात दुकान बंद करते समय दो आरोपियों ने हमला कर ₹5000 लूट लिए थे।प्रकरण में एक आरोपी पूर्व में गिरफ्तार हो चुका था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अरुण वर्मा को पकड़ लिया, जिसने अपराध स्वीकार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।

Exit mobile version