Site icon Grand Gumber News

गुमशुदा महेन्द्र बघेल की तलाश तेज,ड्रोन और गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान…

करही थाना बिर्रा निवासी महेन्द्र बघेल की गुमशुदगी के बाद पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई है। आसपास के गांवों में सरपंचों, कोटवारों और स्थानीय लोगों को हुलिया बताकर पतासाजी कराई जा रही है।महानदी किनारे विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें ड्रोन कैमरे और प्रशिक्षित गोताखोरों की मदद से व्यापक स्तर पर सर्चिंग की गई। ग्रामीणों और डोंगीवालों से भी लगातार पूछताछ की जा रही है।पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि उपलब्ध सभी संसाधनों का इस्तेमाल कर गुमशुदा की तलाश की जा रही है और शीघ्र ही सुराग मिलने की उम्मीद है।

Exit mobile version