Site icon Grand Gumber News

गुरुनानक चौक में दो युवकों की बीच सड़क पर मारपीट,वीडियो वायरल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू की

तोरवा थाना क्षेत्र स्थित गुरुनानक चौक के पास दो युवकों के बीच आपसी विवाद मारपीट में बदल गया। वायरल वीडियो में दोनों युवक एक-दूसरे को पकड़कर सड़क पर बीच में लात-घूंसे मारते दिखाई दे रहे हैं, वहीं राहगीर तमाशबीन बने खड़े नजर आए।घटना के बाद लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया, लेकिन वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आगे कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Exit mobile version