Site icon Grand Gumber News

गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के तालाब में मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप, जीजीयू परिसर में शव मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के परिसर में स्थित तालाब से एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। परिसर में शव मिलने की खबर से विश्वविद्यालय प्रशासन और छात्रों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कोनी पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ टीम की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला गया। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मरच्यूरी में भिजवाया है। विश्वविद्यालय परिसर के अंदर इस तरह शव मिलने से सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर गंभीर सवाल उठे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक कौन था और उसकी मौत कैसे हुई।

Exit mobile version