Site icon Grand Gumber News

गुरू गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर आज गोल बाजार चौक में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत के नेतृत्व में…

गुरू गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर आज गोल बाजार चौक में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत के नेतृत्व में नगर कीर्तन पंज प्यारों एवं गुरू ग्रंथ साहब का पुष्प वर्षा कर फुलों के हार से स्वागत किया गया।
दयालबंद गुरूद्वारा से प्रारंभ यह नगर कीर्तन गांधी चौक, जुना बिलासपुर, गोल बाजार, सदर बाजार होते हुए सेंट्रल गुरूद्वारा गोड़पारा तक गई। नगर कीर्तन के आगे काफी संख्या में श्रद्धालु महिलांए पूरे सड़क में झाडु लगाते हुए चल रही थी। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गोल बाजार चौक में काफी संख्या में उपस्थित थे, जिन्होंने नगर कीर्तन पर फूलों की वर्षा की। इसके साथ ही पंज प्यारों एवं गुरू ग्रंथ साहब पर पुष्प माला अर्पित किए। नगर कीर्तन भारी धूम धाम के साथ बैंड बाजो आतिशबाजी के साथ निकाली गई। विभिन्न स्थानों पर उनका फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा गदको का शानदार प्रदर्शन किया गया। इन्हें देखने सड़कों के दोनों ओर भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, किशोर राय, अमरजीत सिंह दुआ, अजीत सिंह भोगल, राजेश मिश्रा, चंद्रभूषण शुक्ला, उमेश यादव, अमित चतुर्वेदी, बंधु मौर्य, कमल कौशिक, कृष्णमोहन पाण्डेय, दस्तगीर भाभा, अमरदीप बोलर, विवेक ताम्रकार, महर्षि बाजपेयी, ऋषभ चतुर्वेदी, देवेश खत्री, चिंटु खण्डेलवाल, रीना गोस्वामी, आशीष शुक्ला, सतीश यादव, प्रदीप वर्मा, बालेन्द्र रजक, आशीष मिश्रा, आनंद तिवारी, दिनेश देवांगन, अमित श्रीवास सहित भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Exit mobile version