गुलदस्ता ग्रुप 3 मार्च महिला दिवस
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम 3 मार्च आज गुलदस्ता ग्रुप के द्वारा शहर के निजी होटल में मनाया गया जैसा कि हर वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है, इसी कार्यक्रम में गुलदस्ता ग्रुप में भी अपना यह है कार्यक्रम संपन्न किया जिसमें शहर की विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ली और अपना कीमती समय देकर आयोजन को सफल बनाया सर्वप्रथम गुलदस्ता ग्रुप की एडमिन रीता राजगीर एडवोकेट के द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी पर मालय अर्पण कर और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई ,तत्पश्चात सभी सखियों को अक्षत, तिलक लगाकर स्वागत किया गया, कार्यक्रम की शुरुआत स्वपरिचय परिचय के साथ हुई, एडमिन के द्वारा ड्रेस कोड निर्धारित किया गया था, सभी सखियां रानी कलर की साड़ी पहनकर और गुलाबी साफा में कार्यक्रम में पहुंची, तत्पश्चात विभिन्न गेम खेले गए जिसमें प्रथम एल उमा देवी द्वितीय, गायत्री कश्यप, तृतीय पुरस्कार कामिनी स्वर्णकार को दिया गया इसी तरह समय पर पहुंचने के लिए पंक्चुअलिटी में प्रथम दीपा सिंह द्वितीय निक्की पांडे विजेता रहे वरिष्ठ अधिवक्ता निरुपमा वाजपेई के द्वारा महिला दिवस की सार्थकता और अपने अधिकार कर्तव्य के बारे में बहुत अच्छी जानकारी दी गई ,कुछ कानून महिलाओं संबंधित टिप्स, बताए गए इसके साथ ही संगीता लांजीकर द्वारा *रात का समा गीत पर नृत्य किया गया ,प्रेमलता जी के द्वारा “एक प्यार का नगमा है” गीत गाया गया नंदिनी राही के द्वारा स्वरचित महिला दिवस पर कविता सुनाई गई, कविता भट्ट के द्वारा और अनीतादुआ जी के द्वारा कृष्ण जी के काव्य छंद कविता पाठ किया गया, रेनू गौतम जी के द्वारा भी नृत्य किया गया, रीता राजगीर के द्वारा भी जिंदगी प्यार का गीत गाया गया, 1 से 8 मार्च तक महिला पखवाड़ा चलाया जाता है इसलिए सभी महिलाओं ने जी भरकर अपना समय निकालकर कार्यक्रम में जान जान लगा दिए और बहुत एंजॉय किया सभी गुलदस्ता ग्रुप की सखियों को शेस ,साफा, और शानदार गिफ्ट देकर, आपको बताते चले कि यह गुलदस्ता ग्रुप विगत 12 सालों से सामाजिक सेवा के कार्यों में करता आ रहा है , इसके साथ ही होली मिलन दिवाली मिलन नया साल सावन उत्सव करने के साथ-साथ सामाजिक सेवा के क्षेत्र में भी सहयोग आर्थिक रूप से दिया जाता है, इस कार्यक्रम में 35 महिलाओं ने भाग लिया जिसमें पूजा गुप्ता ,रचना ताम्रकार, सिंधु गोरख, ललिता कश्यप, जयंती थवाईत ,शर्मिला चावड़ा अनीता धारा,जासमीन, नेहा गुप्ता पूनम गुप्ता सरला शर्मा सीमा तिवारी,आरती साहू, रश्मि चौबे, डॉ ज्योति सक्सेना अश्वनी यादव सुनीता विश्वकर्मा अनामिका राय सरोज गुप्ता, सुनीता ठाकुर कुसुम सोनी, दुर्गेश्वरी नर्सिंग उपस्थित रहकर कार्यक्रम में शामिल हुए अंत में सभी ने मिलजुल कर डांस करके कार्यक्रम को समापन किया





