
ग्राम गैतरा में सरपंच भागीरथी कुर्रे पर चाकू से जानलेवा हमला हुआ। आरोपी युवक मोक्ष उर्फ साहिल वर्मा ने शराब रखने से मना करने पर गाली-गलौज करते हुए पेट पर चाकू से वार कर दिया। सरपंच को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना 14 जुलाई की दोपहर 1:30 बजे की है। सरपंच के साथ उपसरपंच सुखराम यादव आरोपी को समझाने गए थे, जहां विवाद के दौरान आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। घटना की रिपोर्ट के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 679/2025 दर्ज किया।पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में आरोपी को 3 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में युवक ने गुनाह कबूल कर लिया है। आरोपी के खिलाफ BNS की धाराएं और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।




