Site icon Grand Gumber News

गैर इरादतन हत्या का प्रकरण, थाना पचपेड़ी पुलिस की कार्यवाही, गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज ,

थाना पचपेड़ी के अंतर्गत आने वाले मृतक पंकज कुमार जगत की मर्ग जांच कार्यवाही के दौरान थाना पचपेड़ी में आरोपी प्यारे मोहन यादव के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया ।इस दौरान आरोपी प्यारे मोहन के द्वारा अपने खेत में लगाए गए झटका तार करंट की चपेट में आने से पंकज कुमार जगत की मृत्यु हुई थी ।जिसके बाद आरोपी पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया।वही आरोपी की तलाशी की जा रही थी।विवेचना के दौरान आरोपी प्यारे मोहन यादव कोकड़ी थाना पचपेड़ी के विरुद्ध अपराध घटित करने का सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार किया गया।

Exit mobile version