Site icon Grand Gumber News

गैस पाइपलाइन कार्य के चलते पेयजल पाइपलाइन हुई क्षतिग्रस्त, हजारों लीटर पानी बहा।

बरसात के दिनों में सड़कों की हालत वैसे ही बदहाल रहती है, ऊपर से ठेकेदारो, निगम द्वारा रोज किसी न किसी काम को लेकर सड़कों की खुदाई की जा रही है, शुक्रवार को खुदाई के दौरान जगमल चौक के पास पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे चेंबर में पानी भर गया चेंबर को खाली करने पंप लगाया गया और हजारों गैलन पानी सड़कों पर यूं ही बहा दिया गया, गौरतलब है अभी गैस पाइपलाइन को लेकर खुदाई की जा रही है जिससे पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो जाता है तो कई बार कई कॉलोनी मोहल्ले में कई दिनों तक पानी सप्लाई नहीं होने की शिकायत मिली थी।

निगम अधिकारियों के मौके पर नहीं रहने के चलते ठेकेदार के कर्मचारी मनमानी करते हुए बेतरतीब खुदाई कर रहे हैं, जिससे आए दिन लोगों को पीने के पानी का संकट का सामना करना पड़ता है, लोगों का कहना है कि एक बार योजना बनाकर खुदाई की जानी चाहिए और इस दौरान निगम, पीएचई अधिकारियों को भी मौके पर मौजूद रहना चाहिए।

Exit mobile version