Site icon Grand Gumber News

गैस पाइपलाइन बिछाने से सड़कें संकरी, जाम और दुर्घटनाओं की बढ़ी समस्या

सड़क पर लगातार जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। जिसका प्रमुख कारण गैस पाइपलाइन बिछाना है। वर्तमान में हर क्षेत्र में गैस पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा है। जिसके कारण सड़क पर बड़ी मशीन और पाइप रखी गई है। जो रहवासियों के लिए समस्या बन गई है। जिस क्षेत्र में गैस पाइपलाइन का काम चल रहा है। वहां के रहवासी खासा परेशान हो रहे हैं। वर्तमान में दयालबंद में गैस पाइपलाइन का कार्य देखा जा रहा है। लगभग एक महीने से गैस पाइप रोड में पड़ी हुई है। जिसके कारण रोड सकरी हो गया है। बड़े वाहनों के आवागमन में दिक्कत हो रही है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि इसकी वजह से कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी है। और इसी कारण दुर्घटनाएं बढ़ गई है। इसके कारण ही लंबी दूरी तय कर रोड क्रॉस करना पड़ रहा है।

पिछले कुछ महीनो से शहर के कई क्षेत्र में गैस पाइपलाइन का काम चल रहा है। जिस क्षेत्र में यह काम चल रहा है उसे क्षेत्र के निवासियों की शिकायत लगातार सामने आ रही है। जिसकी वजह से कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी है। इसके साथ ही सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे खोदकर छोड़ दिया जा रहा है जो एक बड़ी दुर्घटना को निमंत्रण देते नजर आ रहे है। इस स्थिति के कारण लोग कई बार बहुत देर तक जाम में फस जाते हैं। स्थानीय निवासी और व्यवसायीयो ने इस समस्या को लेकर नगर निगम और यातायात विभाग को सूचित किया है। बावजूद इसके इस पर कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की जा रही है।

Exit mobile version