Site icon Grand Gumber News

गोंडपारा में चोरों का कहर, दो दुकानों पर ताबड़तोड़ धावा ,नगदी और चार्जर पार, पुलिस सीसीटीवी खंगालने में जुटी…

बिलासपुर :- शहर के गोंडपारा इलाके में चोरों ने दो दिनों में दो दुकानों को निशाना बनाकर वारदात को अंजाम दिया है। पहली घटना 19 अगस्त की रात घटी, जब विजय पॉपलानी की मोबाइल दुकान आय सामान भवन’ का शटर बंद कर मालिक घर चले गए थे। अगली सुबह जब दुकान खोली गई तो अंदर का सामान अस्त-व्यस्त मिला और 9 हजार रुपये नगदी के साथ 8 मोबाइल चार्जर गायब थे।इसके अगले ही दिन 20 अगस्त की रात चोरों ने बगल की चाट भंडार दुकान में धावा बोल दिया। यहां से चोर 5 हजार रुपये नगदी ले भागे। दो दिन में दो दुकानों पर लगातार चोरी होने से गोंडपारा के व्यापारियों में जबरदस्त दहशत का माहौल है।व्यापारियों का कहना है कि रात के वक्त पुलिस गश्त न होने से असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हो रहे हैं।लगातार घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि चोर बेखौफ होकर वारदात कर रहे हैं और पुलिस केवल खानापूर्ति कर रही है।इधर, कोतवाली पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम ने दुकानों और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही चोरों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।

Exit mobile version