
रायपुर में आयोजित गोंड युवक-युवती परिचय सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पारंपरिक रीति से पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की और गोंड समाज की सामाजिक सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए 5 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने विकास मरकाम द्वारा लिखित दो पुस्तकों आदिवासी ऐतिहासिक निरंतरता से वर्तमान चुनौतियों तक और विरासत का सम्मान :
वैश्विक दृष्टिकोण पर सवाल का विमोचन किया।मुख्यमंत्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार लगातार काम कर रही है और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से समुदाय को सशक्त बनाने का प्रयास जारी है। उन्होंने ऐसे आयोजनों को सामाजिक जुड़ाव और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
