Site icon Grand Gumber News

गोंदिया स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग शुरू, यात्रियों को मिलेगी रफ्तार की राहत तीसरी लाइन और ROR की कमीशनिंग से ट्रेनों को बिना रुके मिलेगा रास्ता

रेलयात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। गोंदिया रेलवे स्टेशन पर 23 अप्रैल से 6 मई 2025 तक यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के पूरा होने के बाद गोंदिया स्टेशन पर ट्रेनों का संचालन पहले की तुलना में अधिक सुगम, तेज और व्यवस्थित हो जाएगा। रेलवे प्रशासन का यह कदम यात्रियों को समय की बचत और बेहतर सफर का अनुभव देने की दिशा में उठाया गया बड़ा निर्णय माना जा रहा है।रेलवे के CPRO सुस्कर विपुल विलासराव के अनुसार, यार्ड रिमॉडलिंग के तहत गोंदिया को तीसरी रेललाइन से जोड़ा जा रहा है, साथ ही ROR यानी रूट ऑप्टिमाइजेशन रूटिंग की कमीशनिंग भी की जा रही है। इसके चलते स्टेशन पर ट्रेनों का क्रॉस मूवमेंट पूरी तरह समाप्त हो जाएगा, जिससे ट्रेनें बिना किसी रुकावट के तेजी से अपने गंतव्य की ओर रवाना हो सकेंगी। राजनांदगांव से नागपुर और जबलपुर से दक्षिण भारत तक जाने वाले रूट को इसका सीधा लाभ मिलेगा।रेलवे प्रशासन का कहना है कि इस रिमॉडलिंग के बाद गोंदिया एक मजबूत ट्रांजिट हब के रूप में उभरेगा। डिटेंशन टाइम में उल्लेखनीय कमी आएगी और यात्री सेवाओं में समयबद्धता सुनिश्चित की जा सकेगी। दिल्ली-मुंबई मार्ग से होकर गुजरने वाली लंबी दूरी की गाड़ियां अब गोंदिया में ज्यादा देर नहीं रुकेंगी, जिससे यात्रियों को रफ्तार के साथ राहत का अनुभव मिलेगा।

Exit mobile version