Site icon Grand Gumber News

गोडपारा निवासी पंकज श्रीवास्तव को खुखरी लेकर लोगों को डराने और योगेश ग्राम बीजा निवासी को महुआ शराब बेचने के मामले गिरफ्तार किया गया।

इधर सिटी कोतवाली पुलिस ने हथियार लेकर घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि गोडपारा निवासी पंकज श्रीवास्तव रिवर व्यू के पास खुखरी लेकर लोगों को डरा धमका रहा है। पुलिस ने उसे आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। इधर तखतपुर पुलिस ने ग्राम बीजा निवासी योगेश कुमार अनुरागी के पास से 45 लीटर महुआ शराब पकड़ा है, जिसकी कीमत 4500 रुपए है। पुलिस को सूचना मिली थी कि योगेश अपने घर की बाड़ी में छुपा कर महुआ शराब बेचता है, जिसके बाद पुलिस ने छापा मार कर यह शराब जप्त किया।

Exit mobile version