Site icon Grand Gumber News

गोबरा नवापारा में GST विभाग की बड़ी कार्रवाई, टैक्स चोरी और बिलिंग में अनियमितताओं की जांच, गोदाम में जारी है पूछताछ

गोबरा नवापारा में शनिवार दोपहर जीएसटी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुर्रा से सोनेसिली रोड स्थित एक गोदाम पर छापा मारा। यह गोदाम पहले महक राइस मिल और जय कुलेश्वरनाथ राइस मिल के नाम से संचालित हुआ करता था। कार्रवाई की खबर फैलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और स्थानीय व्यापारिक हलकों में चर्चा तेज हो गई।सूत्रों के अनुसार, यह छापामार कार्रवाई टैक्स चोरी और बिलिंग में अनियमितताओं की जांच के तहत की गई है। टीम ने गोदाम के अंदर रखे दस्तावेजों और स्टॉक की बारीकी से जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान गुटखा बनाने की 9 मशीनें जब्त की गई हैं।विभागीय अधिकारी इस पूरे प्रकरण पर कुछ भी कहने से बचते नजर आए, लेकिन बताया जा रहा है कि गोदाम संचालक से लगातार पूछताछ की जा रही है। फिलहाल जीएसटी टीम मौके पर मौजूद है और कार्रवाई देर शाम तक जारी रहने की संभावना है। इस अप्रत्याशित छापेमारी से व्यापारियों में खलबली मची हुई है और आसपास के क्षेत्रों में तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं।

Exit mobile version