26.2 C
Bilāspur
Saturday, April 4, 2026
spot_img

गोवंश और वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए बिलासपुर पुलिस का अनोखा कदम छत्तीसगढ़ सीसीटीवी एसोसिएशन के सहयोग से 1000 रेडियम पट्टियां थानों को वितरित

सड़क हादसों में कमी और गोवंश की सुरक्षा के लिए बिलासपुर पुलिस ने एक सराहनीय पहल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में जिले के सभी थाना और यातायात पेट्रोलिंग वाहनों को लगभग 1000 रेडियम पट्टियां वितरित की गईं।

इन पट्टियों का इस्तेमाल सड़क किनारे या सड़कों पर घूमने वाले गोवंश के गले में लगाया जाएगा, ताकि रात में वाहन चालकों को दूर से ही उनकी मौजूदगी का पता चल सके और दुर्घटनाओं से बचा जा सके।यह अभियान चेतना अभियान अतुलनीय बिलासपुर, सुरक्षित बिलासपुर’ के तहत छत्तीसगढ़ सीसीटीवी एसोसिएशन के सहयोग से शुरू किया गया है।

रक्षित केंद्र स्थित चेतना भवन में आयोजित कार्यक्रम में सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना/चौकी प्रभारी और करीब 100 पुलिसकर्मी मौजूद रहे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सीसीटीवी एसोसिएशन के स्टेट प्रेसिडेंट जितेंद्र जैन, एक्स प्रेसिडेंट रोहन जैन और बिलासपुर टीम ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि शहर और जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस लगातार जागरूकता कार्यक्रम, यातायात शिक्षा, नियम उल्लंघन पर कार्रवाई और सड़क निर्माण में सुधार जैसे कदम उठा रही है।

इससे दुर्घटनाओं और हादसों में मौत के मामलों में लगातार कमी आई है। अब इस रेडियम पट्टी अभियान से रात के समय गोवंश से जुड़े हादसों को रोकने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जयसवाल, एएसपी ग्रामीण अर्चना झा, एएसपी यातायात रामगोपाल करियारे, सीएसपी सिविल लाइन निमितेश सिंह, सीएसपी सरकंडा सिद्धार्थ बघेल समेत जिले के एसडीओपी, डीएसपी और थाना/चौकी प्रभारी मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles