
थाना बागबहार क्षेत्र की नाबालिग से दुष्कर्म कर फरार आरोपी मिलराम तिर्की को जशपुर पुलिस ने गोवा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीड़िता के गर्भवती होने पर मामला सामने आया था, जिसके बाद आरोपी पर BNS और पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज हुआ था।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चल रहे ऑपरेशन अंकुश के तहत आरोपी की तलाश की जा रही थी। मुखबिर और तकनीकी टीम की मदद से लोकेशन मिलने पर पुलिस ने फातोड़ा क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट से आरोपी को पकड़ा। आरोपी घटना के बाद से वेटर बनकर छिपा हुआ था।




