Site icon Grand Gumber News

गोविंद नगर में युवक पर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार सिर्फ झापड़ मारा था, बोले टीआई, लेकिन शरीर पर गंभीर चोट के निशान

सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के गोविंद नगर में पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों ने मिलकर एक युवक को लाठी, डंडे और घूंसों से इतनी बेरहमी से पीटा कि उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।घटना 14 मई की रात की है, जब मोहल्ले के ही शुभम यादव और भूषण यादव ने संजय साहू पर जानलेवा हमला किया। घायल युवक के भाई कमल साहू ने एफआईआर दर्ज कराई, जिसमें बताया गया कि उसके भाई को सिर, कान और पैरों में गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश हो गया।एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया और पूछताछ शुरू की। पूछताछ में दोनों युवकों ने दावा किया कि उन्होंने केवल दो झापट मारे थे, जिससे इतनी गंभीर चोटें नहीं आ सकतीं। हालांकि डॉक्टरों की रिपोर्ट और युवक के शरीर पर मिले चोटों के निशान उनकी बातों पर सवाल खड़े कर रहे हैं।अब यह जांच का विषय बन गया है कि युवक को इतनी गंभीर हालत में पहुंचाने वाला हमला वास्तव में कैसे और किन परिस्थितियों में हुआ। क्या आरोपियों की बात में सच्चाई है या वह सज़ा से बचने के लिए कोई चाल चल रहे हैं।मामला सीएसपी निमितेश परोहर के संज्ञान में आने के बाद वे घटना की गहराई से जांच करवा रहे है,वहीं घायल युवक की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और उसे रायपुर रेफर किया गया है।

Exit mobile version