Site icon Grand Gumber News

गौरेला पुलिस की त्वरित एवं सटीक कार्रवाई—हमले के दोनों आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार,छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स के जवान पर किया गया था जानलेवा हमला

गौरेला थाना क्षेत्र के ग्राम खोडरी में 22 मई को शाम के समय उस समय सनसनी फैल गई जब CAF छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स के जवान मनराखन साहू पर दो आरोपियों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इस गंभीर घटना की जानकारी मिलते ही गौरेला पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण कर मात्र कुछ ही घंटों में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि घटना का कारण पूर्व की आपसी रंजिश रही है। हमले में गंभीर रूप से घायल कन्हैयालाल साहू को तत्काल प्राथमिक उपचार हेतु जिला अस्पताल गौरेला पहुँचाया गया, जहाँ उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।इस घटना पर थाना गौरेला में बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version