Site icon Grand Gumber News

गौरेला पेंड्रा मरवाही: आरोप में फंसे सूबेदार को यातायात का प्रभार,एक वर्ष पूर्व ACB ने घूस लेते रंगे हाथो किया था गिरफ्तार

गौरेला पेंड्रा मरवाही :- प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार मुक्त राज्य बनाने की ओर अग्रसर है तो दूसरी और अधिकारी राज्य को भ्रष्टाचार युक्त बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है,

दरअसल गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में पदस्थ सूबेदार विकाश नारंग को यातायात प्रभारी बनाया गया है जिससे कई तरह के सवाल खड़े हो रहा है, गौरतलब है की फरवरी 2022 में एसीबी और ईओडब्ल्यू ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए यातायात प्रभारी विकास नारंग को और उसके एक सहयोगी को रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया था ,जिस मामले में कार्यवाही लंबित है, उसके बावजूद आरोपों से घिरे विकाश नारंग को पुनः यातायात प्रभारी बनाया अधिकारियो का आशीर्वाद है या कुछ और, लेकिन इससे राज्य सरकार की छवि जरूर धूमिल हो रही है

ज्ञात है की पुलिस प्रशासन विभाग में लगातार अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला किया जा रहा है जिसमे जिले के अनेक अधिकारियों को ट्रांसफर हो गया मगर विकास नारंग आज भी जिले में बने हुए हैं सूत्रो के अनुसार मामला कोर्ट में लंबित है उसके बावजूद भी जिले के सूबेदार विकास नारंग पर कृपा बरसाते हुए जिले का यातायात प्रभारी बना दिया गया जिसके कारण आम लोगों में अब यह चर्चा का विषय बन गया है कि क्या गौरेला पेंड्रा मरवाही पुलिस के पास और कोई सक्षम पुलिस अधिकारी नहीं है जो जिले के यातायात को संभाल सके अभी कुछ ही महीनों बाद विधानसभा चुनाव हैं और कांग्रेस की सरकार होते हुए एक भ्रष्ट अधिकारी को फिर से यातायात प्रभारी बनाना कहीं ना कहीं सरकार की छवि को धूमिल करेगा जिससे आने वाले चुनाव में सरकार को इसका परिणाम मिलेगा।

Exit mobile version