31.1 C
Bilāspur
Tuesday, April 7, 2026
spot_img

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही की बड़ी सफलता – अन्तर्राज्यीय उठाईगिरी गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार,पुलिस की लगातार कार्यवाही

विगत दिनों थाना पेण्ड्रा क्षेत्र अंतर्गत जैन मोहल्ला में एक शिक्षिका की मोटरसाइकिल की डिक्की से ₹34,500/- की उठाईगिरी की घटना घटित हुई थी। तकनीकी टीम ने घटनास्थल और बैंक परिसर के CCTV फुटेज का गहन अध्ययन किया। इसमें आरोपियों की बाइक और उनके सहयोगियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई ।जिसके बाद ग्राम अमलाई जिला शहडोल से मुख्य आरोपी चंद्रभान नट उर्फ बब्लू नट और करन साहू को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही वर्ष 2023 में गौरेला में बैंक के पास हुई लूट के मामले में फरार आरोपी राजू नट और सूरज द्विवेदी को भी पकड़ा गया। राजू नट थाना मरवाही क्षेत्र में दर्ज बैंक उठाईगिरी प्रकरण में भी फरार चल रहा था ।ये सभी मुख्यतः पेशेवर उठाईगिरी गिरोह के सदस्य हैं, जिनकी रिश्तेदारी और संपर्क जिला रायगढ़ के कापू और जिला जशपुर के पत्थलगांव क्षेत्र के नट गिरोह से भी हैं। गिरोह प्रायः 2 से 4 की संख्या में बैंक या मुख्य बाजार क्षेत्र के आसपास पहले रेकी करता है और फिर टारगेट पीड़ित का पीछा बैंक से ही करने लगता है। मौका पाकर ये आरोपी मोटरसाइकिल या स्कूटर की डिक्की तोड़कर नगद रकम और कीमती सामान चोरी कर लेते हैं तथा सुनियोजित तरीके से फरार हो जाते हैं। यह गिरोह मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और ओडिशा के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय है और लगातार ऐसी वारदातों को अंजाम देता रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles